8 साल तक मामा का लड़का बनाता रहा संबंध, करने लगा निकाह तो लड़की पहुंची मंडप में फिर जो हुवा …..


उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक निकाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब निकाह की रस्म शुरू होने से ठीक पहले एक युवती ने पहुंचकर दूल्हे पर गंभीर आरोप लगा दिए। युवती का दावा था कि दूल्हा पिछले आठ साल से उसके साथ प्रेम संबंध में था और निकाह का वादा करके उसके साथ संबंध बनाता रहा। युवती के आरोपों के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस दूल्हे को अपने साथ थाने ले गई।
मामला अमरोहा जिले के सैद नगली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हापुड़ जिले के मूंदाफरा गांव से एक युवक बारात लेकर यहां पहुंचा था। बारात का स्वागत हुआ और मेहमानों के खाने-पीने का दौर भी शुरू हो गया। इसी बीच निकाह की तैयारियां चल रही थीं, तभी एक युवती समारोह स्थल पर पहुंच गई और उसने दूल्हे को निकाह करने से रोक दिया।
युवती ने आरोप लगाया कि दूल्हा उसका रिश्तेदार है और वह उसके मामा का बेटा है। दोनों के बीच पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध हैं। युवती का कहना था कि युवक ने उससे निकाह करने का भरोसा दिया था और इसी बहाने लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा।
निकाह की रस्म से पहले युवती ने किया हंगामा
निकाह समारोह के बीच युवती ने दूल्हे के सामने अपने साथ हुए कथित धोखे को लेकर सवाल उठाए। उसने भावुक होकर कहा कि जब युवक ने उससे निकाह करने का वादा किया था, तो अब वह किसी दूसरी लड़की से निकाह कैसे कर सकता है? युवती ने अपने भविष्य और सम्मान को लेकर भी सवाल उठाए।
युवती की बातें सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरान रह गए। देखते ही देखते समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों और बारातियों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही।
पुलिस दूल्हे को अपने साथ ले गई
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती ने पुलिस के सामने अपनी शिकायत रखते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस निकाह समारोह से ही दूल्हे को अपने साथ ले गई।
युवती का दावा है कि वह पहले भी युवक के खिलाफ शिकायत और मुकदमा दर्ज करा चुकी है। उसका आरोप है कि युवक ने निकाह का भरोसा देकर उसके साथ धोखा किया है। अब वह चाहती है कि युवक उसके साथ किए गए वादे को पूरा करे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती की ओर से लगाए गए आरोपों की सच्चाई और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Source link



