CSTA महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने

रायपुर। GRAND NEWS: छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गुरुचरण सिंह होरा ने अपने संदेश में ग्रैंड ग्रुप से जुड़े सभी ब्रॉडकास्टर्स, एलसीओ (लोकल केबल ऑपरेटर्स), खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों सहित समस्त देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, सकारात्मकता और आपसी भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने तथा समाज में खुशियां बांटने का संदेश देता है। दीपों का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और नई उम्मीदों का संचार करे।

श्री होरा ने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और यह दीपावली हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। उन्होंने सभी से पर्व को प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील भी की।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button