#Social

शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय छात्रावास की छात्राओं के लिए हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम


Jagdalpur. जगदलपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड स्थित मैना कन्या छात्रावास में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य मैना और इंद्रावती कन्या छात्रावास की लगभग 180 छात्राओं को मौसमी बीमारियों से बचाव और उनके प्राथमिक उपचार के बारे में शिक्षित करना था।
यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी. के. ठाकुर के नेतृत्व, अधिष्ठाता डॉ. आर. एस. नेताम के मार्गदर्शन और वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक डॉ. ए. के. ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को पीलिया, सर्दी-बुखार, टाइफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों के प्राथमिक उपचार, बचाव के उपाय और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
छात्राओं ने भी इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न बीमारियों के उपचार तथा बचाव के संबंध में खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. चम्पेश्वरी ध्रुव और डॉ. दीपक कुमार पाणिग्रही भी मौजूद थे। महाविद्यालय की ओर से एम. बी. तिवारी, विद्यावती भगत, कु. पी. लक्ष्मी, कु. ओजस्वी दीवान, छात्रावास प्रीफेक्ट कु. रूपाली भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं, जिससे यह कार्यक्रम सफल और जानकारीपूर्ण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button