‘विभागों की दीवारें तोड़कर काम करें’, पीयूष गोयल ने बताया PM मोदी का मंत्र
उद्योग जगत की एकजुटता की सराहना
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत मोबिलिटी के आयोजकों ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के बीच की दूरियां समाप्त करने का काम किया है। स्टील, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया वाहन, वाणिज्यिक वाहन, यात्री वाहन और निर्माण उपकरण जैसे अनेक क्षेत्रों को एक साथ जोड़ना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उद्योग जगत में एकजुटता की भावना पैदा करना बड़ी उपलब्धि है।
त्योहारों के बीच भारत मोबिलिटी का शुभारंभ
पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में त्योहारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कल भाई दूज है और धनतेरस से लेकर भाई दूज तक के पांच दिन उत्साह और खुशियों से भरे होते हैं। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों के बीच भारत मोबिलिटी का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी आयोजकों और आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाली पूरी टीम को बधाई दी।
दिवाली और छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री ने भारत मोबिलिटी के तीसरे संस्करण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित लोगों और उनके परिवारों को दिवाली, छठ पूजा तथा आने वाले अन्य त्योहारों की हार्दिक बधाई दी।
Source link



