शराबी पति की रोज-रोज की मारपीट से टूटा पत्नी


मोहला। CG CRIME : छत्तीसगढ़ के मोहला जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पीकर आए दिन मारपीट करने वाले पति से परेशान होकर पत्नी ने उसकी कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी बाजोपारा की है। 16 नवंबर की रात हुए विवाद के बाद महिला ने पति के चेहरे, गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

शराब के नशे में घर पहुंचकर करता था मारपीट

 

पुलिस के मुताबिक, ग्राम सिवनी निवासी मालती बाई पुरामें (27) का पति कारजू राम पुरामें शराब पीने का आदी था। वह अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचता और पत्नी के साथ मारपीट करता था। 16 नवंबर की रात भी वह शराब पीकर घर आया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कारजू राम ने इस दौरान पत्नी के साथ मारपीट की। लगातार हो रही प्रताड़ना से आक्रोशित मालती बाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पति पर हमला कर दिया। उसने चेहरे, गर्दन और सीने पर कई वार किए, जिससे कारजू राम की मौत हो गई।

खाट पर मिला शव, पास में पड़ी थी खून से सनी कुल्हाड़ी

 

वारदात के बाद मालती बाई ने गांव के एक व्यक्ति के मोबाइल से अपनी सास जांगय बाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। 17 नवंबर की सुबह मृतक की मां अपनी बेटी और दामाद के साथ घर पहुंची। वहां कारजू राम परछी में खाट पर मृत अवस्था में पड़ा था। दीवार पर खून के छींटे थे और खाट के नीचे खून लगी कुल्हाड़ी पड़ी मिली। इसके बाद मृतक की मां ने खड़गांव थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पूछताछ में कबूला जुर्म, कुल्हाड़ी जब्त

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजुलता बाज व एसडीओपी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की। इस दौरान मालती बाई ने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी के साथ घटनास्थल से सादी मिट्टी और खून लगी मिट्टी भी जब्त की। आरोपी को 18 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में दुर्ग जेल भेज दिया गया है। मामले में खड़गांव थाना में अपराध क्रमांक 89/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button