स्कॉर्पियो और ट्रक में भिड़ंत 3 की मौत

रायगढ़। CG ACCIDENT BREAKING : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही उड़ीसा के मेल्क्षामुडा़ पुलिस मौके पर पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के झिकाबहाल गांव के रहने वाले थे, जो पति- पत्नी 2 बच्चे और ड्राइवर के साथ ओडिशा गए थे। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।
Source link



