अनंत सिंह की बेटी का शाही तिलक! 10 क्विंटल लड्डू, 400 गाड़ियों का काफिला और दामाद के लिए लग्जरी डिफेंडर

Bihar बिहार। बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलक समारोह अपनी भव्यता और शाही इंतजामों को लेकर चर्चा में है। समारोह में मेहमानों के लिए 10 क्विंटल शुद्ध देसी घी के लड्डू तैयार कराए गए। वहीं, अनंत सिंह 400 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ दानापुर पहुंचे। होने वाले दामाद के लिए मंगाई गई लग्जरी रेंज रोवर डिफेंडर भी आकर्षण का केंद्र रही।
पैतृक गांव नदवां से शुरू हुईं शादी की रस्में

शिवांगी सिंह की शादी की रस्में अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां से शुरू हुईं। घर की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए तिलक और चुमावन की रस्में निभाईं। इस दौरान परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे। शिवांगी के छोटे भाई अभिनव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

400 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे दानापुर

गांव में रस्में पूरी होने के बाद अनंत सिंह परिवार और समर्थकों के साथ दानापुर रवाना हुए। दोपहर करीब तीन बजे निकले काफिले में 400 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। इनमें कई लग्जरी वाहन भी थे। दानापुर स्थित जी रिसॉर्ट में देर रात तक तिलक और फलदान की रस्में चलती रहीं।

मेहमानों के लिए बनवाए 1000 किलो लड्डू

समारोह में मेहमानों की खातिरदारी के विशेष इंतजाम किए गए। जानकारी के मुताबिक, 1000 किलो यानी 10 क्विंटल शुद्ध देसी घी के लड्डू तैयार कराए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए।

दामाद के लिए मंगाई गई रेंज रोवर डिफेंडर

शिवांगी के होने वाले पति के लिए लग्जरी रेंज रोवर डिफेंडर मंगाई गई है। शुक्रवार को यह गाड़ी नदवां पहुंची। महंगे उपहार और भव्य आयोजन को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है।

25 नवंबर को होगी शिवांगी की शादी

शिवांगी सिंह की शादी पटना जिले के बिहटा क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। विवाह 25 नवंबर को नदवां में होगा। परिवार में बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार की तैयारियां भी चल रही हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button