3 लाख का इनामी नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दंतेवाड़ा में नक्सल सामग्री बरामद
सुकमा। जिले के तुलसी डोंगरी की पहाड़ियों में एक 3 लाख के इलामी नक्सली को ढेर किया l पुलिस ने शव के साथ पिस्टल व नक्सली सामग्री बरामद किया है l इस घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है l मामला जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र का है l इधर दंतेवाड़ा में पुलिस की सर्चिंग के दौरान नक्सली उन्हें देखकर भाग खड़े हुए हैं जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।
मिली जानकारी अनुसार, दो दिन पहले पुसपाल थाना क्षेत्र से डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी l इस दौरान तुलसी डोंगरी की पहाड़ियों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई l जहां मुठभेड़ में जवानों ने 3 लाख के इनामी एक नक्सली को मार गिराया है l पुलिस ने घटना स्थल से शव के साथ अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया है l बताया जा रहा है कि घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण पार्टी अभी भी जंगल में फंसी हुई है l यह घटना जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र की है l इस घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है l
इधर दंतेवाड़ा में सर्चिंग के दौरान Crpf और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जहां जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए । यहां से जवानो ने किया 12 बोर की दो बंदूके बरामद। 231 बटालियन की कारवाई। सीआरपीएफ d i g डीएन लाल ने की पुष्टि। अरनपुर थानाक्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।




