चित्रकोट उपचुनाव, कांग्रेस की जीत, भूपेश ने किया ट्वीट

प्रदेश के एकमात्र चित्रकूट विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय हो गई है। 15वें राऊंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम 17 हजार से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप से आगे चल रहे हैं अब केवल 3 राऊंड की गिनती बाकी है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर चित्रकोट उपचुनाव के नतीजों को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है और लिखा है दंतेश्वरी माता की जय।

चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीन बाहर निकले गए हैं। डाकमत पत्र की गिनती हुई शुरू हो चुकी है। बता दें कि धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना हो रही है ।

सबसे पहले डाकमत पत्रों की गणना की जा रही है। इसके पहले वर्ष 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बस्तर जिले में मतगणना महिला कर्मियों ने ही मतगणना की थी। इसके लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। 17 राउंट में काउंटिंग की जाएगी इसके बाद रेंडमली पांच वीवीपेट की पर्चियों की गिनती की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button