दिल्ली चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अरमानों पर आप ने फेरा झाड़ू, केजरीवाल ने कहा “जय हनुमान”

दिल्ली के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में आज आप ने भाजपा और कांग्रेस के अरमानों पर झाड़ू फेर दिया। देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 7 सीटों पर सिमटकर रह गई जबकि कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल पाई।

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 63 सीटों पर निर्णायक बढ़त मिली है, केजरीवाल मंत्री मंडल का हर सदस्य जीत गया है। आप पार्टी के सामने मुक़ाबले पर दिख रही भाजपा को ईव्हीएम से निकले नतीजों ने सात सीटों पर सिमटा कर रख दिया है। जिन सीटों पर भाजपा जीती है वहाँ पर भी मुक़ाबला आम आदमी पार्टी से ही था।

2015 में जबकि आम आदमी पार्टी को सत्तर में 67 सीटें हासिल हुई थीं तब मतों का प्रतिशत आम आदमी पार्टी के पक्ष में 54 फ़ीसदी था, अब 2020 में जबकि आम आदमी पार्टी की झाडू ने फिर सबको साफ़ कर दिया है, और सीटें 63 मिली हैं,आम आदमी पार्टी को मिला वोट प्रतिशत 53 से 54 फ़ीसदी के बीच ही है।याने मत प्रतिशत पर चलें तो केजरीवाल की लोकप्रियता और समर्थन के पक्ष में दिल्ली ने जमकर प्यार लुटाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button