उप्र, बिहार के लोगों के लिए 1000 बसों का इंतजाम

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 873 हो गई है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 906 होने का दावा किया गया है। महाराष्ट्र और गुजरात में आज 6-6 नए मामले सामने आए हैं। इस वायरस के चलते मरने वालों की संख्या 19 है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से लौटे, प्रदेश के और बिहार के लोगों के लिए रातों रात 1000 बसों का इंतजाम कर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पहल की।

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को ” भाषा ” को बताया कि दूसरे राज्यों से आए उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए व्यवस्था करने की खातिर मुख्यमंत्री योगी रात भर जागते रहे। अधिकारी ने बताया कि परिवहन अधिकारी, ड्राइवर एवं कंडक्टर रातों-रात घरों से जगा कर बुलाए गए। उन्होंने कहा, “रातों रात ही 1000 बसों का इंतजाम किया गया।” दिल्ली और अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोग विशेषकर मजदूर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ जैसी जगहों पर पहुंचे थे ।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में शनिवार को तेज गति से आ रहे टेंपो से कुचल कर चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना परोले गांव में तड़के तीन बजे हुई जब तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने गुजरात से मुंबई पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न इलाकों से मजदूरों का अपने-अपने घर लौटना जारी है। यातायात बंद होने के चलते मजदूर पैदल ही अपने घर जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया गया है और विरार पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button