पुतला दहन के दौरान अग्निशामक

जगदलपुर। CG NEWS: जगदलपुर के सर्किट हाउस में एक संविदा दिव्यांग कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली गलौज के आरोप में घिरे मंत्री केदार कश्यप का आज राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय जयस्तंभ चौक में पुतला जलाया गया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंत्री केदार कश्यप के पुतला दहन का आयोजन किया गया था। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्थानीय जयस्तंभ चौक में पुलिस और अग्निशमन टीम को चकमा देते हुए मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन कर दिया। इस पुतले की आग बुझाने के लिए दमकल कर्मचारी भी दौड़े और फायर सिलेंडर से पुतले की आग बुझाना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर ही अग्निशामक पाउडर का छिड़काव हो गया ।
जिससे एक कार्यकर्ता के आंख और नाक में पाउडर चला गया । जिसके बाद कार्यकर्ता ने आंखों में जलन की शिकायत की। वही अग्निशमन पाउडर का उपयोग करने से कांग्रेसियों में आक्रोश देखा गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि पुलिस को पुतले की आग बुझाने के लिए पानी का उपयोग करना चाहिए । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पुतला दहन में अग्निशामक पाउडर का उपयोग होता है और भाजपा राहुल गांधी का पुतला जलती है तो रोका भी नहीं जाता है।
पुतला दहन के आयोजन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ मंत्री द्वारा मारपीट किया जाना काफी निंदनीय है। ऐसा घटनाक्रम कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मेहुल मारू ने कहा कि मंत्री के द्वारा कर्मचारी को मां की गाली दी गई है। अब भाजपा के लोग चुप क्यों बैठे हैं।
Source link





