बलौदाबाजार में नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी, जांच में जुटी पुलिस की टीम

बलौदाबाजार। नौकरी लगाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व कर्मचारी महिला पर ठगी का आरोपी है। महिला ने नौकरी लगाने के नाम पर 17 लोगों से 15 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। शिकायत होने का पता चलते ही महिला फरार हो गई है। मामला बलौदाबाजार के कोतवाली थाने का है। पीड़ितों ने थाने में महिला के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पीड़ितों ने पैसे के लेन-देन का ऑडियो और वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। आरोपी महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थी। पुलिस ने पीड़ितों से लिखित शिकायत ले ली है। पीड़ितों द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों की जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई होगी।
1 hour ago




