छत्तीसगढ़ : सूरजपुर में अब 3 अगस्त तक खुलेंगी मिठाई और राखियों की दुकानें..

सूरजपुर में जिला प्रशासन ने आज से तीन तारीख तक सुबह 7 बजे से 12 बजे तक मिठाई और राखियों की दुकाने खोलने की अनुमति दी है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सूरजपुर ने आदेश जारी किया है।
यह आदेश जिले के कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर सभी शहरी और ग्रामिण क्षेत्रो के लिए जारी किया गया है।





