BREAKING NEWS : IPL 2020 का शेड्यूल जारी…देखें सूची..

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का पूरा शेड्यूल आज जारी कर दिया गया है। आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा। उद्घाटन मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। 20 सितंबर को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला होगा। सोमवार 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुबई में भिड़ेंगे। मंगलवार 22 सितंबर को शारजाह में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे. दुबई में आईपीएल के सबसे ज्यादा 24 मैच खेले जाएंगे. अबु धाबी में 20 मैच और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे।

IPL का फाइनल 10 नवंबर को –

आपको बता दें कि टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा। IPL फाइनल 10 नवंबर को होगा। इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे।

शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू –

इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे। आयोजकों ने नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का फैसला किया है जो कि पहले रात 8 बजे था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button