CORONA BREAKING : भारत में कोरोना संक्रमण पहुंचा 53 लाख… पिछले 24 घंटे में 93,337 नए मामलो की पुष्टि…1,247 लोगो की मौत…
नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी के मामलों में बढ़ोतरी में शनिवार को थोड़ी कमी आई। शनिवार को 93,337 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 53 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 42 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,247 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 85,619 गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 53,08,015 हो गए हैं, जिनमें से 10,13,964 लोगों का उपचार चल रहा है और 42,08,432 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। शनिवार को देशभर में 95,880 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 79.28 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है। वहीं, 19.10 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।
India's #COVID19 case tally crosses 53-lakh mark with a spike of 93,337 new cases & 1,247 deaths in last 24 hours.
The total case tally stands at 53,08,015 including 10,13,964 active cases, 42,08,432 cured/discharged/migrated & 85,619 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/wKo1vgDc1Y
— ANI (@ANI) September 19, 2020




