CORONA BREAKING : भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 60 लाख… पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले और 776 लोगो ने तोड़ा दम..

नई दिल्ली। विश्व के सभी देशों में सबसे तेजी से कोरोना महामारी का संक्रमण भारत में ही फैल रहा है, लेकिन शायद अब पहले जितना घातक नहीं रहा। क्योंकि नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 70,589 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 84,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। हालांकि 776 मरीजों की जान भी चली गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार हो गई है। इनमें से 96,318 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 47 हजार हो गई और 51 लाख 1 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है। ICMR के मुताबिक, 28 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 31 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button