IPL: KXIP Vs RR : पंजाब का मुकाबला राजस्थान से…टूर्नामेंट में बने रहने के लिए रॉयल्स के पास आखिरी मौका

IPL: 2020 : IPL के 13वें सीजन का 50वां मैच KXIP और RR के बीच खेला जाएगा। राजस्थान के लिए यह मैच एलिमिनेटर की तरह है। अगर स्मिथ की टीम यह मैच हारती है, तो उनके लिए प्ले-ऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे और वह चेन्नई के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं, पंजाब सीजन की 7वीं जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बरकरार रहना चाहेगी।
पंजाब के खिलाफ ही राजस्थान ने IPL का सबसे टारगेट चेज किया था। शारजाह में खेले गए सीजन के 9वें मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 223 रन बनाए थे। जवाब में राहुल तेवतिया की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत राजस्थान ने 3 बॉल शेष रहते ही 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया था।
पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो पंजाब 12 पॉइंट्स के साथ चौथे और राजस्थान 10 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। लगातार 5 मैच हारने वाली पंजाब ने पिछले 5 मैच लगातार जीतकर टूर्नामेंट में वापसी की है। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। पंजाब ने कोलकाता और राजस्थान ने मुंबई को हराया था।




