पोल खोल दी सिंहदेव ने भूपेश के झूठ की, मंच से तारीफ कर दिखाया आईना
रायपुर। एक तरफ जहां भूपेश सरकार लगातार केंद्र पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाती रहती है तो वहीं आज भरे मंच से केंद्र की तारीफ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भूपेश सरकार के झूठ की पोल खोल दी है साथ ही INDIA एलायंस के उन नेताओं को भी आईना दिखा दिया जो हमेशा केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने ये बातें कही हैं, उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल लगातार झूठ बोलते आ रहे हैं कि विपक्ष की सरकार जहां भी है वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौतेला ब्यवहार करते हैं अब भूपेश बताएं कि वे सच बोल रहे हैं या टीएस सिंहदेव ? आपको बता दैं कि आज रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की तथा कहा कि जितना मांगा गया उससे ज्यादा केंद्र से मिला है और कभी भेदभाव का एहसास नहीं हुआ।




