IPL: आज डबल हेडर मुकाबला.. प्ले-ऑफ के लिए दिल्ली का मुकाबला मुंबई से.. शाम को बेंगलुरु-हैदराबाद में होगी भिड़ंत

IPL : 2020 : IPL के 13वें सीजन का लीग राउंड अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। आज होने वाले डबल हेडर में 4 में से दो टीमों के पास प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। मुंबई इंडियंस पहले ही अपनी जगह प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी है। उसका मुकाबला दोपहर में 3:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। यदि दिल्ली और बेंगलुरु अपने-अपने मुकाबले जीत लेतीं हैं, तो दोनों की प्ले-ऑफ में जगह पक्की हो जाएगी।

सीजन के 51वें मैच में मुंबई के साथ होने वाले मुकाबले में दिल्ली जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। लगातार 3 मैच हारने के बाद दिल्ली दबाव में है। वहीं, मुंबई के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा अनफिट हैं। उनकी जगह कुछ मैचों में कीरोन पोलार्ड कप्तानी संभाल रहे हैं।

वहीं, सीजन का 52वां मैच बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के लिए यह मैच एलिमिनेटर की तरह होगा। अगर यहां हारे, तो उसके लिए प्ले-ऑफ के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। दूसरी ओर, लगातार 2 मैच हार कर आ रही बेंगलुरु इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो मुंबई टॉप पर है। उसने सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 8 जीते और 4 हारे हैं। वहीं, दिल्ली ने सीजन में अब तक 12 में से 7 जीते और 4 हारे हैं और 14 पॉइंट्स के साथ वह तीसरे स्थान पर है।

पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु टॉप-2 और हैदराबाद बॉटम-4 में है। बेंगलुरु ने सीजन में 12 में से 7 मैच जीते और 5 हारे हैं। उसके 14 पॉइंट्स हैं। वहीं, हैदराबाद ने सीजन में 12 मैच में से 5 जीते और 7 हारे हैं। उसके 10 पॉइंट्स हैं।

सीजन के 11वें मैच में बेंगलुरु ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था। दुबई में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 163 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 153 रन पर सिमट गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button