गिरफ्तार किया गया आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, थाना को किया गया सील
बिलासपुर । सिविल लाइन थाना में एक गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इस आरोपी को एक दिन पहले ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने इसे कर्नाटक के मैसूर शहर से पकड़कर लायी थी, उसके बाद आरोपी की कोरोना जाँच कराया गया, रिपोर्ट आने से पहले उसे जेल में रखा गया, अब रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ठाणे में हड़कंप मच गया है.जिसके बाद अब सिविल लाइन थाना को कंटेमनेंट जोन घोषित करके सील कर दिया गया है।
बता दें की सिविल लाइन थाना को कंटेमनेंट जोन घोषित करने के बाद अब आगामी आदेश तक इस थाने की सीमा में आने वाले सभी कार्य बाहर थाने से संचालित होंगे।




