रायपुर: मेयर एजाज ढेबर का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आया निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। महापौर ढेबर ने ट्वीट कर कहा- मेरे परिवार के कुछ सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, मैंने भी एहतियातन अपनी जांच करवाई थी जिसकी रिपोर्ट मुझे आज सुबह प्राप्त हुई। ईश्वर की कृपा और आपकी दुआओँ से मेरी #Corona #report #Negative आई है और मैं कोरोना मुक्त हूँ। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व उनके बड़े भाई, भतीजा, भाभी और मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button