नाबालिग को इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक फोटो भेजता था युवक, तंग आकर पिता ने लिखाई रिपोर्ट
रायपुर में नाबालिग को इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नाबलिग के पिता ने देवेंद्र नगर थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी यश उर्फ यशु द्वारा लगातार इंस्टाग्राम एप पर उनकी 12वी क्लास में पढ़ रही नाबालिक पुत्री को आपत्तिजनक फ़ोटो भेज परेशान किया जाता है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पूर्व में भी मोबाइल पर बच्ची को तंग कर चुका है व लगातार अश्लील हरकतें करता है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 509 ख के तहत अपराध दर्ज किया है।




