तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण पर बोले राहुल, हमारी सरकार ने वादा निभाया, जानें और क्या कहा

 Rahul Gandhi: नई दिल्ली। Muslim reservation in Telangana: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी की सरकार ने तेलंगाना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की सीमा की 50 प्रतिशत की दीवार को पार कर ऐतिहासिक कम कर दिया है।



Muslim reservation in Telangana:
राहुल ने कहा कांग्रेस सरकार ने तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने का वादा पूरा कर दिया है। राज्य में वैज्ञानिक तरीके से हुई जातिगत गिनती से मिली ओबीसी समुदाय की वास्तविक संख्या स्वीकार की गई और शिक्षा, रोजगार और राजनीति में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा में 42 प्रतिशत आरक्षण का बिल पारित किया गया है।



Muslim reservation in Telangana:
उन्होंने कहा सामाजिक न्याय की दिशा में यह वाकई एक क्रांतिकारी कदम है जिसके द्वारा राज्य में आरक्षण पर से 50 प्रतिशत की दीवार भी गिरा दी गई है। जातिगत सर्वेक्षण के डेटा से हर समुदाय के सामाजिक और आर्थिक हालात का विश्लेषण कर ऐसी नीतियां बनाई जाएंगी जिनसे सबकी बेहतरी सुनिश्चित हो। तेलंगाना सरकार ने इसके लिए एक इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट ग्रुप भी बनाया है।



Muslim reservation in Telangana:
राहुल गांधी ने कहा मैं लगातार कह रहा हूं कि एक्सरे- यानी जातिगत जनगणना से ही पिछड़े और वंचित समुदायों को उनका उचित हक़ मिल सकता है। तेलंगाना ने रास्ता दिखा दिया है, यही पूरे देश की ज़रूरत है। भारत में जाति जनगणना हो कर रहेगी, हम करवाकर रहेंगे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button