छत्तीसगढ़ – महासमुंद में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, गंभीर युवती को किया रायपुर रिफर
हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं. इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में राष्ट्रिय राजमार्ग में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं. इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार साईं ट्रेवल्स की बस सराईपाली से रायपुर जा रही थी. नेशनल हाइवे-53 में टेका मंदिर के पास बस पलट गई।
Read More – रिया सेन ने सेक्सी अदाओं से सोशल मीडिया में मचाया बवाल, हजारों लाखों लाइक्स और कमेंट
बस में कुल पांच लोग ही सवार थे जिसमें सभी लोग घायल हो गए हैं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को डायल 112 संजीवनी की मदद से पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवती को रायपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना के बाद पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।




