किसानों के हड़ताल को नक्सलियों ने दिया समर्थन, गणतंत्र दिवस समारोह का विरोध करने जारी किया प्रेस नोट और कहा यह
किसानों के हड़ताल को नक्सलियों ने अपना समर्थन दिया है। नक्सलियों ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भारत दौरे का भी विरोध जाहिर किया है। नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर 26 जनवरी के मौके पर होने वाले समारोहों के बहिष्कार करने की बात कही है।
आपको बता दें कि भाकपा (माओवादी) दण्डकारण्य स्पेशल जोनलकमेटी के प्रवक्ता विकल्प द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 3 कृषि कानूनों के विरोध में देश में चल रहे जुझारू किसानों के आंदोलन का हमारी पार्टी समर्थन करती है। साथ ही किसानों से यह आह्वान करती है कि वे अपने आंदोलन को तब तक जारी रखें, जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं ले लेती।




