बुरे फंसे दिग्विजय सिंह, धारा 370 पर बयान के बाद देशभर में मचा बवाल

Digvijay Singh in trouble, after the statement on Article 370, there was uproar across the country

धारा 370 पर बयान देकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बुरी तरफ फंस गए हैं. उनके इस बयान बीजेपी खूब भूनाने की कोशिश कर रही है. लगातार बीजेपी नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साध रहे हैं. इस बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर कई नेता-मंत्री उनके ऊपर हावी हो गए हैं. इसी कड़ी में पूर्व प्रोटेम्मट स्पीकर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी उन्हें घेरा है. शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि दिग्विजय सिंह पागल हो गए हैं. यह उनका राष्ट्रीय पाप है. दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पढ़िए सिलसिलेवार तरह से सभी बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं-

दिग्विजय का ये राष्ट्रीय पाप है: रामेश्वर शर्मा

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि किसी मां ने दूध नहीं पिलाया है कि धारा 370 को फिर से लगा सके. कश्मीर से से धारा 370 हट गई है. अब पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराकर उसे भारत में मिलाएंगे. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबरी मस्जिक कांग्रेस कभी नहीं बना पाएगी, अब सपना देखना बंद कर दें. पूरी कांग्रेस पर जनता ने कार्रवाई कर दी है. कांग्रेस बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगी. धारा 370 पर बयान देना यह दिग्विजय सिंह का राष्ट्रीय पाप है. रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा उन पर कार्रवाई की मांग का समर्थन किया है.

CM शिवराज सिंह ने भी बोला हमला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. शिवराज ने कांग्रेस पर फिर से अलगाववाद को हवा देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कश्मीर भारत का मुकुटमणी है, अभिन्न अंग है. ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा-370 लगाने का पाप किया था. हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने, भाजपा की सरकार ने धारा-370 हटा दी, अब देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस अब फिर से पाकिस्तान की भाषा बोल रही है.”

सिलावट ने उनके बयान पर घेरा

राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह के बयान पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर ललवानी ने भी पलटवार किया है. मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कांग्रेस बची नहीं है. कोविड काल में दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश की बात करनी चाहिए, लेकिन वे पाकिस्तान में बात कर रहे हैं, उन्हें कोई भी सीरियस नहीं लेता है. वहीं बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने दिग्विजय सिंह के बयान पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है.

दिग्विजय का बयान देशद्रोह: मंत्री सारंग

धारा 370 पर दिग्विजय सिंह द्वारा दिये गए बयान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है. विश्वास सारंग ने दिग्विजय के बयान को देशद्रोह बताया है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जिस प्रकार से क्लब हाउस में पाकिस्तान के पत्रकारों के बीच में धारा 370 के बारे में जो टिप्पणी की है वह देशद्रोही की श्रेणी में आता है. मंत्री सारंग ने कहा कि इस तरह का बयान देकर दिग्विजय सिंह ने देश के साथ गद्दारी की है. दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के नेता भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

विधानसभा अध्यक्ष ने भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 नहीं हटना चाहिए. ये दिग्विजय सिंह का पुराना राग है. यह उनका राजनैतिक स्टंट है. उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होने के नाते मेरी इच्छा है 370 हटना चाहिए, सरकार के फैसले के साथ हूं. उन्होंने ने कहा कि दिग्विजय सिंह आज तक देश के पक्ष में नहीं बोले. वे पुलवामा स्ट्राइक को फर्जी स्ट्राइक बताने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि जनता उनको सबक नहीं सिखाती है, इसलिए उनकी बोलने की हिम्मत होती है. दिग्विजय सिंह हो या कोई और हो, जो देश के खिलाफ बोले उस पर कार्रवाई करना चाहिए.

बवाल के बाद दिग्विजय आए सामने

बयान से मचे घमासान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सामने आए और उन्होंने ट्वीट कर सफाई दी. उनके बयान को तूल देने वाले बीजेपी नेताओं को उन्होंने आड़े हाथों लिया और उन्हें अनपढ़ों की जमात कहा है. दिग्विजय सिह ने कहा कि अनपढ़ लोगों की जमात को Shall और Consider में फ़र्क़ शायद समझ में नहीं आता. वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के आर्टिकल 370 पर आए बयान पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने उनका धन्यवाद दिया. उन्होंने ये भी कहा बीजेपी को भी इस पर विचार करना चाहिए.

यह है मामला

आपको बता दें भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक ऑडियो शेयर कर कहा है कि क्लब हाउस चर्चा में पाकिस्तानी पत्रकार के साथ हुई बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो कश्मीर में धारा 370 पर पुनर्विचार किया जाएगा। अमित मालवीय ने लिखा, यही तो पाकिस्तान चाहता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button