आमिर खान और फातिमा के निकाह को लेकर सोशल मीडिया में मचा बवाल, ट्विटर में ट्रोल हो रहे दोनों, किरण राव से तलाक की भी खबरें
There is a ruckus in social media regarding the marriage of Aamir Khan and Fatima, both are being trolled in Twitter, news of divorce from Kiran Rao also
नई दिल्ली 3 जुलाई 2021. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के तलाक की खबर ने सबको चौंका दिया है. दोनों ने अपना 15 साल का रिश्ता खत्म करते हुए बताया है कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है.आमिर और किरण की 15 साल की शादी टूटने पर फैंस को बड़ा झटका लगा है. लेकिन उलझन की बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को ट्रोल किया जा रहा है.

रअसल सोशल मीडिया पर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि आमिर खान का किरण राव से तलाक का कारण फातिमा सना शेख से नजदीकियां हैं। आमिर खान और फातिमा सना शेख ने फिल्म ‘दंगल’ में एक साथ काम किया था। यह फातिमा की डेब्यू फिल्म थी और इसमें उन्होंने आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाई थी। सोशल मीडिया पर लोग #Fatima से लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

यूजर्स का कहना है कि फातिमा, आमिर खान की अगली पत्नी हो सकती हैं. ऐसे में फातिमा को ट्रोल किया जा रहा है. उनका मजाक बन रहा है और वह ट्विटर पर नंबर 1 पर ट्रेंड हो रही हैं.




