नहीं रहे ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार, पूरे देश में शोक की लहर, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tragedy King Dilip Kumar is no more, wave of mourning across the country, took his last breath at the age of 98

मुंबई, 7 जुलाई 2021। भारतीय सिनेमा में ट्रेजेडी किंग नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 98 साल के दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती थे। जहां आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे उनका निधन हो गया। मुंबई के बांद्रा कब्रिस्तान में आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ट्रेजेडी किंग के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। दुखद सीन में अपनी मार्मिक एक्टिंग से सबके दिल को छू लेने की वजह से उन्हें ट्रेजेडी किंग कहा गया। 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में उनका जन्म हुआ था। वे 12 भाई-बहन थे। जन्म से उनका नाम मोहम्मद युसूफ खान था। हिंदी सिनेमा में आने के बाद इन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार रख लिया। हिंदी सिनेमा जगत में 5 दशक की लम्बी पारी खेलने वाले दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में 1940 में कदम रखा था। उस समय हिंदी सिनेमा अपने शुरुआती दौर में था। 1944 में आई ज्वार भाटा उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद दिलीप कुमार ने जुगनू में काम किया, जो बड़े पर्दे पर सफल साबित हुई और फिर इसके बाद दिलीप कुमार लोगों के दिलों में छाते चले गए। 1966 में दिलीप कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा सायरा बानो से निकाह किया। दिलीप कुमार को पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही और पाकिस्तान सरकार के सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार निशान ए पाकिस्तान से सम्मानित किया गया। दिलीप जी का नाम सबसे अधिक अवार्ड पाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button