गोल्डन ब्वाय नीरज की है संघर्ष की लंबी कहानी, 90 किलो था वजन, फिर खुद को बदला इस तरह

Golden boy Neeraj has a long story of struggle, weighed 90 kg, then changed himself like this

मुंबई. एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर सभी देशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है. जिसके बाद से ही नीरज चोपड़ा को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. वहीं, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी नीरज की जर्नी की सराहना की है. नीरज चोपड़ा के घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है. लेकिन यहां तक पहुँचने के लिए नीरज चोपड़ा को अपने जीवन में कड़ा संघर्ष करना पड़ा है.

अब इतने फीट दिखने वाले नीरज चोपड़ा का वजन बचपन में बहुत ज्यादा था. वे 12 साल की उम्र में ही 90 किलो के हो गए थे. इतनी कम उम्र में इतना ज्यादा वजन किसी भी बच्चे के लिए सामान्य नहीं. ओबेसिटी का सामना करने के बाद भी नीरज ने खुद को ट्रॉन्सफॉर्म करने की ठानी और आज हकीकत सबके सामने है.

अर्जुन कपूर ने दी बधाई 

इसी कड़ी मेहनत का नतीजा है, जो आज नीरज ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. वहीं, इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है, जो खुद मोटापे की समस्या से जूझ चुके हैं. एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नीरज की एक फोटो शेयर की है. ये किसी न्यूज पोर्टल द्वारा लिखा गया आर्टिकल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button