नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में 44 वर्षीय

कांकेर। CG CRIME : दिनांक 18.10.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना ताड़ोकी में उपस्थित होकर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ हुए कथित यौन शोषण के संबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 15.04.2026 को पुत्री की तबीयत खराब होने पर वह उसे उपचार हेतु ग्राम आमागांव निवासी वैद्यराज रमेश कुमार पिस्दा के पास ले गया थी।

आरोपी ने नाबालिग की जांच करने के बहाने उसे बताया कि उसकी बच्चेदानी में समस्या है तथा भविष्य में उपचार में परेशानी हो सकती है। इसके बाद आरोपी ने उसे ताबीज भी दिया। दिनांक 25.05.2026 को घरेलू कार्य के कारण उसने अपनी पुत्री को अपने छोटे भाई के साथ आरोपी के घर भेजा था। आरोपी ने नाबालिग को पूजा कक्ष में रखा तथा उसके साथ आए परिजन को दूसरे स्थान पर भेज दिया। इसके बाद भी नाबालिग को कई बार आरोपी के पास ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसे परिजनों से अलग रखा जाता था।

– Advertisement –

Ad image

दिनांक 17.10.2026 को नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उसके लगभग पांच माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों द्वारा पूछताछ किए जाने पर नाबालिग ने बताया कि आरोपी द्वारा उसे कथित रूप से नशीली दवा देकर बेहोश किया जाता था तथा इस दौरान उसके साथ यौन शोषण किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ताड़ोकी में अपराध क्रमांक 13/2026, धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 4, 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी रमेश कुमार पिस्दा, पिता स्व. अमर सिंह पिस्दा, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम आमागांव, थाना ताड़ोकी, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी को दिनांक 19.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का विवरण:
– नाम: रमेश कुमार पिस्दा
– पिता का नाम: स्व. अमर सिंह पिस्दा
– उम्र: 44 वर्ष
– निवासी: ग्राम आमागांव, थाना ताड़ोकी, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)

निरीक्षक दिलीप पटेल थाना ताड़ोकी, उपनिरीक्षक हेमलता परिहार थाना अंतागढ़, महिला आरक्षण रामेश्वरी नारेटी, आरक्षक विष्णु मंडावी, थाना ताड़ोकी

कांकेर पुलिस की अपील
किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा बच्चों के साथ होने वाले शोषण की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा महिला रक्षा टीम हेल्पलाइन 9479155925 पर सूचना दें।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button