छत्तीसगढ़ में 28 नहीं 32 जिले, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की 15 अगस्त को दी सौगात लेकिन जिला नहीं बनाने से नाराज कई स्थानों पर फूटा लोगों का गुस्सा

28 not 32 districts in Chhattisgarh, Chief Minister Bhupesh Baghel gave a gift on August 15, but anger of people erupted at many places angry over not creating a district

रायपुर। राजनांदगांव जिले से पृथक कर बनाए गए नए जिला मोहला-मानपुर का नाम बदलकर मोहला-मानपुर-चौकी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले से मुलाकात करने आए एक प्रतिनिधि-मंडल के आग्रह पर यह घोषणा की है.

प्रतिनिधि मंडल ने नया जिला बनाए जाने पर मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार जताते हुए आग्रह किया कि नये जिले को मोहला-मानपुर की बजाए मोहला-मानपुर-चौकी के नाम से जाना जाए. सदस्यों ने कहा कि नये जिले के निर्माण के लिए जनहित में लिया गया यह निर्णय निश्चित ही सराहनीय है. नये जिले के अस्तित्व में आने से मोहला, मानपुर और चौकी क्षेत्र का तेजी से विकास होगा. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में सर्व समाज अंबेडकर भवन एवं चौक-चौराहों की सुंदरता के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य में चार नये जिलों के गठन की घोषणा की गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button