केंद्र से छग सरकार को बड़ा झटका, कलेक्टर ही होंगे DMF के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री की मांग को नकारा केंद्रीय मंत्री ने

A big blow to the government from the center, the collector will be the chairman of DMF, the union minister rejected the demand of the chief minister

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीएमएफ को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. केंद्रीय मंत्री ने दो टूक कहा है कि डीएमएफ के अध्यक्ष कलेक्टर ही होंगे. जन प्रतिनिधियों को केवल शासी परिषद के सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 जून को चिट्ठी लिखकर प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष बनाने की मांग की थी.

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सीएम भूपेश बघेल को लिखे पत्र में कहा है कि डीएमएफ के गठन संबंधी अपने 2 जून 2021 के पत्र का अवलोकन करें. जिसमें आपने डीएमएफ की शासी परिषद के अध्यक्ष के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री को अनुमति देने के लिए खान मंत्रालय को आदेश संशोधित करने अनुरोध किया था.

खान मंत्रालय ने यह निदेश देते आदेश जारी किया है कि जिले के प्रशासनिक प्रमुख डीएमएफ के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे. जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के चयनित प्रतिनिधियों को डीएमएफ के उद्देश्यों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए देश के सभी खनन प्रभावित जिलों में शासी परिषद के सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा. इससे डीएमएफ के अंतर्गत निधि का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित होगा. डीएमफ के अंतर्गत परियोजनाओं के निष्पादन में जन प्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान भी होगा. इसलिए इस आदेश का शीघ्र कार्यान्वयन करने निदेश दिया जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button