Bollywood: डिलिवरी के बाद पहली बार बिकनी में नजर आई करीना, फैंस के साथ साझा की तस्वीरें

Bollywood: Kareena was seen in bikini for the first time after delivery, shared pictures with fans

नई दिल्ली: करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं. करीना कपूर की किताब भी बीते दिनों लॉन्च हो गई है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं. अब करीना कपूर अपने पति और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ वेकेशन पर मालदीव गई हैं. इस दौरान उनके दोनों क्यूट बेटे जेह और तैमूर अली खान भी साथ हैं. करीना 14 अगस्त को सैफ के 51वें जन्मदिन के मौके पर मालदीव रवाना हुई थीं.

करीना का पूल लुक

मंगलवार को करीना ने अपने चाहने वालों के लिए अपनी खास तस्वीर पोस्ट की है. करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्लैक बिकिनी पहने हुए अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की. बेबो को समुद्र तट पर मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है. उनकी निखरी-लाल त्वचा तस्वीर में देखने को मिल रही है. करीना ने यह तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘बीच बम’ वाले स्टिकर के साथ पोस्ट की है.

सैफ के बर्थडे पर गए मालदीव

सोमवार को सैफ के जन्मदिन के मौके पर करीना ने पूरे परिवार की मालदीव में मस्ती करते हुए तस्वीरें भी शेयर की थी. पहली तस्वीर में अभिनेत्री, सैफ, बेबी जेह और तैमूर को दिखाया गया है, जबकि दूसरी तस्वीर में कपल को इन्फिनिटी पूल का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है. दोनों मालदीव में खूब मस्ती करते दिख रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button