क्या कहती है राशियां, कैसा होगा आपका दिन, आज के मुहुर्त, चौघड़िया और शुभकर्म, क्या करें क्या न करें
What do the zodiac signs say, how will be your day, today's Muhurta, Choghadiya and auspicious deeds, what to do and what not to do
02 अक्टूबर 2021 – क्या कहती हैं आप की ग्रहदशाये कैसा होगा आज आपका दिन जानी आज का राशिफल और पंचांग
मेष राशि – प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। शुभ समय।
वृष राशि:- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशि:- अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।
कर्क राशि:- मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।
सिंह राशि:- नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। रुके कार्य बनेगे। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। जल्दबाजी न करें।
कन्या राशि:- भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलेश का माहौल रह सकता है।
तुला राशि:- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।
वृश्चिक राशि:- वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।
धनु राशि:- प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।
मकर राशि:- लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपति के कार्य लाभ देंगे। धन की आवक रहेगी।
कुंभ राशि:- नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन होंगा। लाभ के अवसर बड़ेगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
मीन राशि:- मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। धन लाभ के योग अच्छे है। जल्दबाजी न करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आज का पंचांग
जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र प्रस्तुत कर रही है, खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत्- 2078
शक संवत्- 1943
जेन वीर संवत- 2547
हिजरी सन्- 1442
ईस्वी सन्- 2021
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
ऋतु- शरद
संवत्सर नाम- आनन्द
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल- पूर्व
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- सिंह
व्रत/मुहूर्त- एकादशी श्राद्ध/इंदिरा एकादशी व्रत (सर्वे)/शुक्र गोचर
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:
आज का उपाय- किसी विप्र को सवा किलो इमरती भेंट करें।




