छत्तीसगढ़राजधानी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा ईडी को पत्र, नान और चिटफंड घोटाले की जांच की मांग

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व की भाजपा सरकार के शासन काल में हुए नागरिक आपूर्ति निगम, और चिटफंड घोटाले की जांच की मांग की है। उन्होंने ईडी को दो पत्र लिखा है और जोर देकर कहा है कि चिटफंड घोटाला कर लोगों का पैसा लूटा गया है, उसकी जांच क्यों नहीं की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में मनी लॉड्रिंग केस में ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच इस जांच एजेंसी को चिट्ठी भेजी है।
उन्होंने चिट्ठी में नान घोटाला और चिटफंड केस की जांच की मांग की है। सीएम ने कहा कि नान घोटाले में “मैडम सीएम” और कुछ अन्य नेताओं के नाम भी आए हैं। इस केस की जांच होनी चाहिए। सीएम ने आगे कहा चिटफंड घोटाला कर आम लोगों का पैसा लूटा गया है। इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है। इस पत्र में CM ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और कुछ अन्य अधिकारियों का उल्लेख करते हुए तमाम बातें लिखी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button