छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

कड़ाके की ठंड, 7 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश हुआ जारी

छत्तीसगढ़ में  शीतलहर का प्रकोप है। आलम यह है कि सरगुजा संभाग के अंबिकापुर, बलरामपुर में तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है, वहीं कोहरे से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूली बच्चे इससे काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

ठंड के प्रकोप को देखते हुए बलरामपुर के बाद अब अंबिकापुर में भी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिया गये हैं। अंबिकापुर में 7 जनवरी तक छुट्टी के आदेश दिये गये हैं। कुंदन कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

इसेस पहले बलरामपुर में 2 दिनों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर विजय दयाराम ने सभी स्कूलों में 5 जनवरी तक छुट्टी के आदेश दिए हैं। कलेक्टर विजय दयाराम ने बलरामपुर ठंड से काफी ज्यादा प्रभावित है, पिछले 2 दिनों से यहां शीतलहर की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है।

तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है, लिहाजा सभी तरह के स्कूल प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूल के साथ उच्चतर माध्यमिक शाला को बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूल के भी लागू होगा। कलेक्टर ने शासकीय स्कूल के साथ-साथ निजी स्कूलों को भी बंद करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button