छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

स्मृति ईरानी बोलीं- भूपेश का रिमोड कंट्रोल सोनिया के हाथ में, भूपेश बोले पहले भाजपा शासित राज्यों का हाल देख लें

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंचीं। रैली में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम घर में घुसकर वार करते हैं। अंग्रेजी में A फॉर अमेठी और B फॉर बिलासपुर और अब C फॉर छत्तीसगढ़ होगा। उनका आशय अमेठी के बाद अब बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में जीत का था। उन्होंने कहा हाथ में गंगाजल लेकर छलने निकले कांग्रेस नेता बताएं महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार, अपराध क्यों हो रहे हैं। जनता की तिजोरी कैसे लूटी जाए इसमें सरकार की रुचि है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो भाजपा के सवालों का जवाब नहीं देंगे। मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि विपदा की घड़ी में एक तरफ मोदी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे, दूसरी तरफ यहां सरकार लोगों के घर में शराब पहुंचा रही थी। सब जानते हैं कि यहां कि सरकार का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। सत्ता हो या संगठन ये केवल पैसे लूटने का काम करते हैं। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता ने क्या पाप किया, सरकार ने 16 लाख परिवारों की छत छीन ली।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की हुंकार रैली और इसमें शामिल हुई स्मृति ईरानी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को रमन सिंह से सवाल पूछना चाहिए कि आंख फोड़वा, नसबंदी और गर्भाशय कांड का क्या हुआ सीएम ने यह भी कहा कि अगर महिला अपराध की तुलना उत्तर प्रदेश से करें। जहां अपराधिक मामलों की संख्या ज्यादा है। वहां अपराधियों को बचाने का काम होता है और हमारे यहां सरकार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करती है। सीएम भूपेश बघेल ने स्मृति ईरानी को लेकर कहा कि आखिर उन्हें बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ की ट्रेनें लगातार बंद क्यों की जा रही है, जबकि ट्रेनों में सबसे अधिक महिलाएं सफर करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button