छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
भूपेश बघेल के प्रचार पर रोक को लेकर चुनाव आयोग को पत्र, पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आयोग से कहा आचार संहिता और कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं भूपेश
रायपुर। पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजेश मूणत ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है। मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल लगातार अपने बयानों के माध्यम से आचार संहिता और कानूनों का उल्लघंन कर रहे हैं।

श्री मूणत ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि आयोग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आपत्तिजनक एवं विधि विरुद्ध बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए, मुख्यमंत्री लगातार भाजपा प्रत्याशी को बलात्कारी कह रहे हैं जबकि अभी तक न तो उनके खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल हुआ है और न ही पीड़िता द्वारा उनका नाम लिया गया है। श्री मूणत ने आ.ोग से मांग की कि निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वाले भूपेश बघेल पर तत्काल प्रभाव से प्रचार पर रोक लगाई जाए।




