छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

आरोपी तो आप हो भूपेश जी, फिर आपकी फोटो पीएम के साथ कैसे..पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर साधा निशना

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को बलात्कारी कहने के मामले में अब भाजपा के तमाम दिग्गजन नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ब्रह्मानंद नेताम को  बलात्कारी कहने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी फोटो लगने से अपमान के मामले में कहा कि आरोपी तो आप हो भूपेश जी सीडी कांड में और जमानत पर हो, और यदि प्रधानमंत्री के अपमान की इतनी चिंता है तो पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का जो अपमान किया है पहले आप उसका जवाब दो।

रमन सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी फोटो है जबकि वह खुद सीडी कांड में आरोपी हैं और जमानत पर हैं तो अब उनके साथ फोटो प्रधानमंत्री का अपमान है या सम्मान इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button