देश दुनियाशहर एवं राज्य

एगि्जट पोल में गुजरात में भाजपा का पलड़ा भारी, हिमाचल में 50-50, आप की दोनों राज्यों में एंट्री

डेस्क   पी एम मोदी के गढ़ गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रथम चरण का मतदान भी शान्ति पूर्वक संपन्न हो गया। अब हार और जीत पर कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन चुनाव परिणाम से पहले जारी हुए एग्जिट पोल में एक बार फिर गुजरात में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है। ऐसे में अब गुजरात में पिछले 27 वर्षों से चला आ रहा मोदी फेक्टर बरकरार रहने के आसार है।

इधर हिमाचल में अबकी बार भाजपा और कांग्रेस  के बीच मामला बराबरी का सा हैै। अब यहां किस के पक्ष में गेंद जाती है वो आठ दिसंबर को ही पता चल पाएगा। अगल अलग न्यूज चैनले और एजेसिंयों की और से कराए गए सर्वे में भाजपा एक बार फिर से सरकार बना रही है।

अगर एग्जिट पोल की तरह ही नतीजे आते हैं, तो बीजेपी 7वीं बार गुजरात में आसानी से सरकार बना कसती है। एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को 131-151 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है। हिमाचल में बीजेपी को 24-34 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती हैं। बड़ी बात ये है कि तमाम सर्वे करने वाली कंपनियों और मीडिया ने इस बार दोनों ही राज्यों में आप की एंट्री बताई हैष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button