छत्तीसगढ़देश दुनियाशहर एवं राज्य

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा मतदान

रायपुर। चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल व 7 मई को मतदान होगा। देशभर में लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इसी तरह लोकसभा के अलावा  चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और सिक्किम में विधासभा चुनाव की घोषणा की है जो लोकसभा के साथ ही होंगे।

पंजाब में 1 जून को वोटिंग

पंजाब में 1 जून को चुनाव होगा। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं हरियाणा में इसके पहले छठे चरण में 26 मई को मतदान होगा।

यह पार्टियां होंगी मैदान में

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। भगवंत मान प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। पंजाब लोकसभा चुनाव में आपसी समझौते के साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। पंजाब में इस बार चार पार्टियों के बीच घमासान होगा। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्य तौर से मुकाबला बीजेपी, SAD और कांग्रेस से है। अकाली दल और बीजेपी अगर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ते हैं तो नतीजे प्रभावित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button