क्राइमछत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, कार से आए हत्यारों ने 9 राऊँड गोली दागी

बिलासपुर।     सकरी इलाके में खूनी खेल हुआ है. जिला कांग्रेस महामंत्री संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है  मौके पर पुलिस पहुंची है तथा मुआयना कर रही है. फिलहाल नंबर प्लेट पर मिट्टी, 9 राउंड फायरिंग, 3 गोली सिर पर लगने, 2 पसलियों में लगने की जानकारी है. आरोपी दो कार से आए और वारदाता को अंजाम देकर चले गए. 

समझा जा रहा है कि बदमाश उसका पीछा कर रहे थे और मौका देखते ही गोली मार दी गई. मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता और महामंत्री को गोली मारकर हत्या की गई है. ये सकरी की वारदात है. खूनी खेल से इलाका दहशत में है. सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस महामंत्री की हत्या की गई है.

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री की गाड़ी में ग़ोली चली है. कांग्रेस नेता के सिर में गोली मारी गई है. सकरी थाना के करीब ग़ोलीबारी हुई है. कांग्रेस नेता की मौके पर मौत हो गई है. एसपी पारुल माथुर का बयान आया है कि मरने वाले व्यक्ति संजु त्रिपाठी का किसी भी राजनैतिक पार्टी से कोई सम्बन्ध नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button