यादों में मां हीरा बा, मां का जाना आधारस्तंभ ढह जाने जैसा, देश विदेश से संघर्षमयी मां को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM modi) की मां हीराबा को सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे।
PMO ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM narendra modi) अंतिम संस्कार के बाद अपने सभी तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल में अहम प्रोजेक्ट भी लॉन्च करेंगे। पहले प्रधानंमत्री को बंगाल जाना था।
मां की तबीयत और इलाज के बारे में जानकारी(information) ली थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बीमार हीराबा को देखने अहमदाबाद पहुंचे थे। वे करीब एक घंटे 20 मिनट अस्पताल में रहे थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत करके मां की तबीयत और इलाज के बारे में जानकारी ली थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है।
इस शोक की घड़ी में ईश्वर नरेंद्र मोदी जी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी को श्री चरणों में स्थान दे




