दुखद खबर, पत्रकारिता जगत का बड़ा नाम रमेश नैयर नहीं रहे, मीडिया जगत में शोक की लहर
रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन का दु:खद समाचार मिला है। इस खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। बताते चलें कि स्वर्गीय रमेश नैयर का देश के प्रतिष्ठित पत्रकारों में नाम शुमार है। आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांसे ली। स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार कई अखबारों में संपादक रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर कई अखबारों में संपादक रहे हैं।बता दें कि रमेश नैयर देश-प्रदेश में अपनी कलम का लोहा मनवाने वाले पत्रकारों में से एक थे। उन्हें प्लानमेन मीडिया हाउस ने ‘रत्न-छत्तीस’ के गौरव से भी सम्मानित किया था।
‘देशबंधु’, ‘युगधर्म’, ‘एम पी क्रॉनिकल’, ‘लोक स्वर’ ‘ट्रिब्यून’ ,’संडे ऑब्जर्वर’ और ‘दैनिक भास्कर’ में लंबे समय तक पत्रकारिता की।10 फरवरी सन 1940 को गुजरात के कुंजाह ( वर्तमान में पाकिस्तान ) में जन्म लेने वाले रमेश नैयर अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पूरे देश में एक मिसाल माने जाते थे।




