छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
देखिए वीडियो ; थाने में नेताजी का जन्मदिन, मंत्री ने दिया जांच का आदेश
अंबिकापुर। नेताओं पर छत्तीसगढ़ पुलिस कितनी मेहरबान है इसका एक नजारा सरगुजा के लखनपुर थाना में देखने को मिला जहां एक डीएसपी महोदय ने बाकायदा थाने में स्थानीय नेताजी का बर्थडे सेलेब्रेशन आयोजित किया फिर थाने में ही केक काटा गया और सेलेब्रेट किया थाना के स्टाफ ने जिसमें डीएसपी के साथ साथ थानाप्रभारी व अन्य स्टाफ भी मौजूद थे। इतना ही नहीं समर्थकों की भारी भीड़ में थाने में मौजूद रही और घंटों सेलेब्रेशन चलता रहा।
बहरहाल जब इसकी जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और सरगुजा क्षेत्र के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव को लगी तो उन्होंने तत्काल मामले में संज्ञान लिया इस घटना के जांच के आदेश दिए, अभी इस मामले मेेंं क्या कार्रवाई हुई है इस बात की जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि इस घटना से मंत्रीजी बेहद नाराज हैं।




