छत्तीसगढ़ में बंपर नौकरी, आरक्षण पर रोक हटने के बाद खुला नौकरी का खजाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ITI कर चुके युवाओं के लिए नौकरी की बंपर वैकेंसी निकली है। ITI में प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में 920 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि आरक्षण पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट द्वारा हटाए जाने के बाद न केवल व्यापमं बल्कि शिक्षक, पुलिस और अन्य पदों पर पिछले 15 दिन में बंपर विज्ञापन जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार
प्रशिक्षण अधिकारी इन्फॉर्मेशन एण्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस की
परीक्षा 7 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की परीक्षा
7 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 तक होगी। प्रशिक्षण अधिकारी इलेक्ट्रिशियन की
परीक्षा 8 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वायरमैन की परीक्षा 8 जून को दोपहर 2
बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण
अधिकारी कारपेंटर की परीक्षा 9 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी टर्नर की परीक्षा 9 जून को दोपहर 2
बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इसी तरह प्रशिक्षण
अधिकारी ड्राइवर कम मैकेनिक की परीक्षा 12 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे
तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक मोटर व्हीकल की
परीक्षा 12 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन) की
परीक्षा 13 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी हॉस्पिटल हाउस कीपिंग की परीक्षा 13
जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी।




