छत्तीसगढ़ की ज्योति मौर्य, मजदूर पति ने पढ़ा लिखाकर टीचर बनाया, पत्नी दूसरे के संग फरार
कोरबा। एसडीएम ज्योति मौर्या का केस न सिर्फ इंटरनेट पर सनसनी बना है, बल्कि देशभर में बहस का केंद्र भी है. पत्नियों को पढ़ाने की हिमायत करने वाले पतियों के साहस ने मानों जवाब दे दिया है. पत्नियों पर निगरानी बढ़ा दी गई. इन सब के बीच आए दिन इस तरह के केस सामने आ रहे हैं. ताजा मामला कोरबा का है, जहां पत्नी ने टीचर बनते ही मजदूर पति को छोड़ दिया.
12 साल पहले शांति कुमार कश्यप की शादी हुई थी। शांति कश्यप पेशे से मजदूर है, पत्नी 12 वीं कक्षा तक पढ़ी थी तो उसने पत्नी को पढ़ाया लिखाया और उसकी नौकरी के लिए खूब दौड़ भाग की। उसकी मेहनत रंग लाई और पत्नी शिक्षिका बन गई लेकिन शिक्षिका बनते ही वह दूसरे मर्द के साथ फऱार हो गई। पति का आरोप है कि उस मर्द से पत्नी को एक बच्चा भी है। शांति कश्यप मंगलवार को जिली शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचा और उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की है।




