छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़ ; किसान आत्महत्या, सुसाइड नोट कर्ज और शासन से निराश होने की बात लिखी

महासमुंद।   बागबाहरा ब्लॉक के छुईहा गांव निवासी कन्हैया लाल सिन्हा (65) पुत्र बिसाहू सिन्हा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। मौके पर पहुंची तेंदूकोना थाना पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जाता है कि  मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं एक छोटा सा किसान हूं, खेती किसानी में पिछले 8-9 वर्षो से कभी पानी, कभी कीट प्रकोप से नुकसान हो रहा है। मुझे हर साल घाटा हो रहा है। इस वर्ष लो वोल्टेज के कारण चार एकड़ रबी फसल बर्बाद हो गई है। मुझे एक भी पैसा नहीं मिला और न ही शासन से कोई मदद मिली। पैसे की काफी तकलीफ हो रही है। मुझे न तो बीमा का लाभ मिला और न ही दो लाख की छूट मिली। अत: मेरे पास कोई चारा नहीं बचा और मेरे चारों ओर अंधकार हो गया है’। सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद कराई। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक किसान के पास 4.5 एकड़ और बेटे भागीरथी के पास 1.5 एकड़ खेती की जमीन है, जिस पर ये खेती किसानी करते थे। वर्ष 21-22 में 50 क्विंटल व 22-23 मे 64 क्विंटल धान सोसायटी में बेचा था। साथ ही बोनस का लाभ भी उठाया। किसान ने एक्सिस बैंक से 4 लाख रुपये का लोन लिया था। किसान लगातार सोसाइटी में धान भी रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button