छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज से पता चला

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दिनदहाड़े एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा कि छात्रा रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने भिंड से ग्वालियर आई थी। फिलहाल पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

ग्वालियर के बस स्टैंड पर बीए की छात्रा का नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि दो बदमाश छात्र को उठाकर जबरदस्ती बाइक में बैठाकर लेकर चले गए। बताया गया कि छात्रा रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने भिंड से ग्वालियर आई थी। इस दौरान बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।
जब छात्रा रिश्तेदार के घर नहीं पहुंची, तो उन्होंने तलाश शुरू की। काफी देर ढूंढने पर छात्रा के अपहरण की जानकारी मिली। जिसके बाद छात्रा के परिजन झांसी रोड थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल झांसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button